इंदौर न्यूज़ (Indore News)

महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की पहल

  • गाय के गोबर से राम दरबार और राम मंदिर की प्रतिकृति

इन्दौर। इंदौर में चलने वाले स्व सहायता समूह की महिलाएं अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति और राम दरबार का निर्माण देसी गाय के गोबर से कर रही हैं। अब तक 25 से 30 प्रतिकृति बना चुकी हैं। इंदौर में गाय के गोबर के कई तरह के सामान को बनाने वाले एकता आत्मनिर्भर भारत स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कुछ दिन पहले इस प्रतिकृति का निर्माण शुरू किया था। अब खराब मौसम के कारण बनकर सूखने में परेशानी आ रही है, लेकिन मौसम साफ होते ही और प्रतिकृतियां बनाई जाएंगी। समूह की एकता मेहता के निर्देशन में काम हो रहा है।


मेहता ने बताया कि समूह में 10 महिलाएं हैं, लेकिन कोई महिला आत्मनिर्भर होने के लिए आकर काम करना चाहती हैं तो हम उन्हें काम सिखाते हैं। बनाई गई प्रतिकृतियों को शहर के लोगों ने हाथोहाथ लिया और पसंद किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई तरह के सामान का निर्माण गाय के गोबर से समूह की महिलाओं ने किया है। गाय के गोबर में कुछ सामग्री को मिलाकर दीये, पेन स्टैंड, फ्रेम, घडिय़ां और अन्य सजावटी सामान भी बनाया जा रहा है। शहर में पिछले कुछ सालों में लोगों ने इसे काफी पसंद किया है और समूह की महिलाओं ने देशभर में अपने इस काम को पहुंचाया है।

Share:

Next Post

युवा मोर्चा के 257 में से मात्र 67 पदाधिकारी ही आए... अब अध्यक्ष करेंगे छंटनी

Sun Jan 7 , 2024
कार्यक्रमों को लेकर कल भाजपा कार्यालय पर रखी थी बैठक इन्दौर। कल भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में युवा मोर्चा के 257 में से मात्र 67 पदाधिकारी ही आए, जिस पर नगर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई और ऐसे लोगों की छंटनी करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के तीन बड़े कार्यक्रम आ […]