उज्जैन। चार महीने पहले टाटा कंपनी ने सीवरेज की मेन लाईन डालने के लिए चारधाम वाली सड़क को खोदा गया था और अधूरा छोड़ दिया गया था, जिससे काफी परेशानी हुई और अब जाकर इसे बनाया जा रहा है। केबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव ने टाटा कंपनी के काम पर असंतोष जाहिर किया है। शहर में ऐसा कोई स्थान या मोहल्ला शेष नहीं बचा है जहाँ टाटा ने सीवरेज पाईप लाईन डालने के लिए सड़क की खुदाई कर तय समय सीमा में फिर से सड़क बना दी हो। टाटा की इसी लापरवाही का शिकार चार महीने पहले चारधाम मंदिर पहुँच मार्ग की सड़क हुई थी। टाटा ने इसे पूरी तरह से खोद दिया था और उसके बाद मेन लाईन डालने का काम रोक दिया था। इस मार्ग से होकर कई क्षेत्रों में जाने वाले लोगों के रास्ते को भी बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया था।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अब जाकर टाटा ने सड़क को बनाना शुरु किया है और यह काम भी कछुआ गति से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अनुबंध शर्त के मुताबिक टाटा को खोदी गई सड़क तथा उसमें पाईप लाईन डालने के बाद वापस इसे 21 दिन के अंतराल में ठीक करना शामिल है।
Share:
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार से शुरु हुए महाअनुष्ठान की आज 5वें दिन दोपहर में पूर्णाहुति होगी। महाकाल की यज्ञशाला में सुबह से इसकी तैयारी हो गई है और देवताओं के मंडलों का पूजन किया जा रहा है। अच्छी बारिश की कामना को लेकर यह अनुष्ठान शुरु हुआ था। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि मंदिर […]
बैठक कर बढ़ते टोल टैक्स, बीमा राशि में बढ़ोत्तरी और सरकार की पॉलिसियों पर रणनीति बनाने का निर्णय उज्जैन। मक्सी रोड बाईपास स्थित रणकेश्वर धाम में ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को लेकर बैठक रखी गई जिसमें दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलतरण ऊंटवाल एवं उपाध्यक्ष विजय कालरा शामिल हुए। सभी ने तिरपाल कटिंग सहित ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की […]
आज सुबह सामाजिक न्याय परिसर में लगाया कैम्प-मिल श्रमिक परिवारों को किया अलार्टमेंट उज्जैन। बिनोद मिल की चाल में आज से प्रशासन ने मकान तोडऩे का काम शुरू कर दिया है और यहाँ के डेढ़ सौ से अधिक परिवारों को एक माह पहले ही नोटिस दे दिए थे। प्रशासन ने इन लोगों के लिए शहर […]
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए सतर्कता आवश्यक है। अत: होली के त्यौहार को अपने घरों तक सीमित करते हुए ‘मेरी होली-मेरे घर’ के सिद्धांत का अनुसरण करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में […]