आचंलिक

कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा का परचम लहराए

  • दीपावली मिलन समारोह में विधायक राणा ने कहा

नलखेड़ा। भाजपा कार्यकर्ता आपसी मतभेद व मनभेद भुलाकर आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में आगर जिले में भाजपा का परचम लहराए। हम सभी का यही लक्ष्य होना चाहिए। उक्त बात विधायक राणा विक्रम सिंह गुड्डू भैया ने रविवार को श्रीनाथ धाम मंदिर में भाजपा परिवार द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कही। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा करते हुए भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। उसी का परिणाम है कि आज राम मंदिर, सोमनाथ मंदिर एवं महाकाल मंदिर में विकास कार्य हो रहे हैं। राणा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आगर जिले में सुसनेर एवं आगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराना है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह बरखेड़ी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक लोढा अन्य नेताओं द्वारा संबोधित किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा ने जिला मंत्री मुकेश लोढ़ा, सुसनेर भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, बड़ागांव मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश जामलिया, नलखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष अंतिम सोनी, सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष राहुल सिसोदिया, नलखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सोनी, उपाध्यक्ष प्रितेश फाफ़रिया, पार्षद गोवर्धन वेदिया, राकेश गवली, आत्माराम बेगाना कानड़ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापरी, मोहनलाल नागर, रामेश्वर तेजरा धरोला, मथुरा लाल पाटीदार शिवनारायण भिलाला मंडल महामंत्री रितेश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रितेश सोनी ने किया व आभार मंडल महामंत्री विरमलाल मालवीय ने व्यक्त किया।

Share:

Next Post

कृषि विभाग ने अब तक विभिन्न संस्थाओं से खाद के 316 नमूने लिए

Mon Nov 14 , 2022
कृषि विभाग ने अब तक विभिन्न संस्थाओं से खाद के 316 नमूने लिए सीहोर। जिले में कृषि विभाग द्वारा खाद के नमूने लिए जाने के संबंध मे प्रकाशित समाचार की वस्तु स्थिति की जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप संचालक केके पाण्डे ने जानकारी दी कि कृषि विभाग को वर्ष 2022-23 के लिए 515 […]