img-fluid

Xiaomi अपने सभी ऑडियो प्रोडक्ट भारत में बनाएगी, Optiemus के साथ हुई साझेदारी

May 30, 2023

नई दिल्ली। Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने मेक इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरर optiemus के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत शाओमी के तमाम वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट का प्रोडक्शन भारत में होगा।

Optiemus की फैक्ट्री उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। कंपनी के बयान के मुताबिक 2025 तक शाओमी भारत में ही 50 फीसदी पार्ट्स का भी निर्माण करेगी। शाओमी का यह बयान तब सामने आया है जब हाल ही में सैमसंग ने रेडमी को पीछे छोड़ते हुए भारतीय स्मार्टफोन बाजार में नंबर-1 का स्थान हासिल किया है।

वैसे Xiaomi भारत ही अपने अधिकतर स्मार्टफोन और टीवी का निर्माण करती है। ऑडियो प्रोडक्ट के तौर पर शाओमी भारत में स्पीकर, ईयरबड्स, ईयरफोन आदि बेचती है। पिछले सप्ताह ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि शाओमी के स्मार्टफोन की मांग बीते तिमाही में कम रही है जिससे कंपनी के रेवेन्यू में 18.9 फीसदी की कमी देखने को मिली।


  • कुछ दिन पहले ही शाओमी ने होम मोबाइल सर्विस की सुविधा पेश की है। अब देश के सभी बुजुर्ग के नए शाओमी फोन का सेटअप उनके पर ही शाओमी की टीम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए शाओमी ने व्हाट्सएप नंबर और कस्टमर सपोर्ट नंबर जारी किया है।

    यदि आपके घर में भी कोई बुजुर्ग है और फोन रिपेयर करवाना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 8861826286 पर मैसेज करके फोन रिपेयर के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। कस्टमर सपोर्ट के लिए 18001036286 नंबर जारी किया गया है। नए फोन खरीदने पर शाओमी की टीम आपके घर आएगी और डाटा ट्रांसफर से लेकर फोन सेटअप करके जाएगी।

    Share:

  • नदी से मछुआरों ने खींचा जाल तो जिंदा निकली महिला, जानिए पूरा मामला

    Tue May 30 , 2023
    गोरखपुर (Gorakhpur)। एक कहावत है कि ‘जाको राखे साईंया, मार सके न कोय। यह कहावत है पीपीगंज थाना क्षेत्र (ppganj police station area) के जंगल कौड़िया टोला गायघाट (Jungle Kauria Tola Gaighat) की। जहां शुक्रवार की आधी रात को लापता हुई बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) पैर फिसलने से नदी में गिर गई और शनिवार की […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved