उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

मक्सीरोड पर पिकअप वाहन की टक्कर में कल दो मरे थे, एक रात में

उज्जैन। कल रात्रि में मक्सी रोड पर भयानक दुर्घटना हो गई है और तीन लोग मर गए हैं। कल दोपहर की घटना है जिसमें दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया ने बताया कि पंवासा स्थित शीतल पब्लिक स्कूल के समीप रहने वाली रेखा अपने पति महेश वर्मा के साथ कल दोपहर बाईक पर सवार होकर विजयागंज मंडी में अपने रिश्तेदार के यहाँ आयोजित शादी में शामिल होने जा रही थी। कल दोपहर एक बजे के करीब जब वे मक्सीरोड स्थित शिव कमल कोल्ड स्टोर के सामने से गुजर रहे थे तभी सामने से तेज गति से असंतुलित होकर आए पिकअप वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना में रेखा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया।


इसके बाद उक्त पिकअप वाहन ने एक अन्य बाईक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। उक्त बाईक पर भैरवगढ़ के समीप रलायता भोजा निवासी यशवंत पिता हरिराम परमार और उसका 4 वर्षीय भानेज विवेक सवार था। पिकअप के नीचे आने से बालक विवेक की भी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका मामा यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया और पिकअप चालक वहीं पर वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही पंवासा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल यशवंत तथा मृत महिला तथा बालक के शव को अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर आ गए। यशवंत के रिश्तेदार ने बताया कि वह अपने भानेज विवेक को ताजापुर के समीप खुशाल खेड़ी स्थित उसके घर छोडऩे जा रहा था। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

सिंधी कालोनी में युवक को पीटा
उज्जैन। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि कल रात रविदास मंदिर के पास महाकाल सिंधी कालोनी में विजय पिता मांगीलाल सूर्यवंशी का विवाद गाना बजाने को लेकर चार युवकों से हो गया। विवाद के चलते चारों ने मिलकर विजय को बुरी तरह से पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share:

Next Post

विश्व दिव्यांग दिवस पर हुआ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Sun Dec 4 , 2022
उज्जैन। विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर विक्रम कीर्ति मंदिर में दिव्यांगों के लिए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सहित गायन, नृत्य आदि के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 450 से अधिक दिव्यांगजनों ने हिस्सेदारी की। कार्यक्रम संयोजक संजय सक्सेना ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं निश:क्तजन कल्याण विभाग और सर्व शिक्षा अभियान जिला […]