बड़ी खबर राजनीति

योगी सरकार ने न्याय की उम्मीद को तोड़ दिया: प्रियंका गांधी

आगरा। आगरा(Agra) के श्री पारस अस्पताल (Shree Paras Hospital)की दमघोंटू मॉकड्रिल मामले में जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress National General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने एक बार फिर यूपी सरकार(UP Government) को घेरा है। शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया कि मरीजों के परिजनों की गुहार को अनसुना कर सरकार ने न्याय की उम्मीद को तोड़ दिया(The government broke the hope of justice)।
प्रियंका गांधी वाड्रा(Priyanka Gandhi Vadra) ने ट्वीट कर इसे विडंबना बताते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा है, विडंबना देखिए..। खबरों के अनुसार आगरा में अस्पताल ने मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके ‘मॉकड्रिल’ की और भाजपा सरकार ने क्लीन चिट देकर इंक्वायरी की ‘मॉकड्रिल’ कर दी। सरकार और अस्पताल: दोनों का रास्ता साफ। मरीजों के परिजनों की गुहार को अनसुना कर सरकार ने न्याय की उम्मीद को तोड़ दिया।



श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन के वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर दमघोंटू मॉकड्रिल से 22 मरीजों की मौत के आरोप लगे थे। इस मामले मं जिला प्रशासन की जांच पूरी हो गई। शुक्रवार रात जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रेसनोट जारी किया। इसमें जांच के सभी मुख्य बिन्दुओं को शामिल किया गया है।
प्रेसनोट के अनुसार 26 व 27 अप्रैल को 48 घंटे के डेथ ऑडिट में 16 मृतक मिले हैं। वीडियो वायरल होने पर डीएम ने सात मौतों का दावा किया था। प्रशासनिक जांच में 16 मरीजों की मौतों का कारण ऑक्सीजन की कमी नहीं बल्कि मरीजों में संक्रमण की गंभीर स्थिति और अन्य बीमारियां को माना गया है। इस जांच रिपोर्ट पर सवाल उठ रहे हैं।

Share:

Next Post

कोरोना महामारी: बुजुर्ग कैदियों की रिहाई के लिए मेधा पाटकर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Sat Jun 19 , 2021
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर(Social Activist Medha Patkar) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर कोविड-19 महामारी (covid-19 Pandemic) को देखते हुए देश भर की जेलों में भीड़भाड़ कम करने के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को रिहा करने (Demand to release prisoners above 70 years […]