img-fluid

योगिनी एकादशी आज…. सही समय पर करें व्रत का पारण, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

July 11, 2026

नई दिल्ली। सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2026) का व्रत बेहद कल्याणकारी और पापों का नाश करने वाला माना गया है. आषाढ़ मास (Ashadha month) के कृष्ण पक्ष की इस एकादशी का व्रत रखने के बाद, सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है इसका पारण’ यानी व्रत खोलना. मान्यता है कि अगर एकादशी व्रत का पारण सही समय और विधि से न किया जाए, तो व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता।

आज यानी 11 जुलाई 2026 को योगिनी एकादशी व्रत का पारण किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि आज व्रत खोलने का सबसे उत्तम समय क्या है और किस विधि से आपको अपना व्रत पूरा करना चाहिए।


  • योगिनी एकादशी पारण का शुभ मुहूर्त (Yogini Ekadashi 2026 Paran Timing)
    द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 36 मिनट तक पारण का शुभ समय है. ध्यान रहे कि हरि वासर की अवधि समाप्त होने के बाद ही पारण किया जाता है।

    पारण की सही विधि
    – पारण के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं.
    – इसके बाद भगवान श्री हरि विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं. उन्हें पीले फूल, तुलसी दल और फल अर्पित करें.
    – व्रत खोलने से पहले किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को सात्विक भोजन कराएं या सीधे अनाज, तिल और वस्त्र का दान निकाल कर रख दें.
    – एकादशी व्रत के पारण में तुलसी जी का विशेष महत्व है. भगवान विष्णु के प्रसाद में तुलसी का पत्ता डालकर, सबसे पहले उसे ग्रहण करके ही व्रत खोलना बेहद शुभ माना जाता है।
    – पारण के भोजन में लहसुन, प्याज या भारी भोजन का उपयोग न करें. पूरी तरह सात्विक और सुपाच्य भोजन से ही व्रत संपन्न करें.

    पारण के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
    हरि वासर का रखें ध्यान
    सूर्योदय के बाद द्वादशी तिथि का जो शुरुआती एक-चौथाई हिस्सा होता है, उसे ‘हरि वासर’ कहते हैं. इस दौरान व्रत नहीं खोलना चाहिए.

    चावल का नियम
    एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित होता है, लेकिन द्वादशी को पूजा के बाद चावल खाना शुभ माना जाता है.

    क्रोध और विवाद से बचें
    पारण के दिन भी मन को शांत रखें और घर में किसी भी तरह के कलह से बचें.

    Share:

  • MP : दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की पत्थरबाजी, SP समेत 6 घायल, NH-44 पर 15 किमी लंबा जाम

    Sat Jul 11 , 2026
    दतिया. मध्य प्रदेश (MP) की दतिया (Datia) विधानसभा सीट (Assembly seat) पर होने वाले उपचुनाव (By-election) के लिए बीजेपी (BJP) द्वारा टिकट की घोषणा करते ही इलाके में भारी बवाल मच गया है. पूर्व गृह मंत्री और कद्दावर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) को टिकट न मिलने से नाराज उनके हजारों समर्थकों ने कल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved