img-fluid

24 घंटे बिजली शिकायत सेवा के लिए जोनवार नंबर जारी

May 18, 2026

  • एयरटेल, जियो से बीएसएनएल लैंडलाइन पर कॉल नहीं हो रही कनेक्ट, एमपीईबी ने तकनीकी समस्या जल्द सुधारने की अपील की

उज्जैन। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने शहर के बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 24&7 शिकायत निवारण व्यवस्था को और सक्रिय करने के लिए शहर के सभी 9 जोन कार्यालयों में बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कॉल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। उपभोक्ता बिजली गुल होने, बिलिंग, मीटर खराबी, ट्रांसफार्मर तथा अन्य विद्युत समस्याओं की शिकायत इन नंबरों पर दिन-रात दर्ज करा सकते हैं।



  • पूर्व शहर संभाग के अंतर्गत महानंदा, महाश्वेता, कियोस्क और मकसी रोड जोन के लिए अलग-अलग लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। वहीं पश्चिम शहर संभाग में वल्लभ नगर, खेड़ापति, नई सड़क, छत्री चौक और कार्तिक मेला जोन के लिए भी 24 घंटे सक्रिय शिकायत केंद्र बनाए गए हैं। एमपीईबी अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से एयरटेल और जियो मोबाइल नेटवर्क से इन बीएसएनएल लैंडलाइन नंबरों पर कॉल कनेक्ट नहीं होने की समस्या सामने आ रही है। कॉल करने पर उपभोक्ताओं को अपनी ही आवाज इको के रूप में सुनाई देती है, जिससे लोगों को लगता है कि कॉल रिसीव नहीं किया जा रहा है। जबकि संबंधित कॉल सेंटर लगातार सक्रिय हैं। कंपनी ने इस समस्या को तकनीकी बताते हुए बीएसएनएल अधिकारियों से जल्द समाधान करने की अपील की है ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवा मिल सके। एमपीईबी अधिकारी जयेंद्र ठाकुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली संबंधी शिकायतों के लिए अपने संबंधित जोन के नंबरों का उपयोग करें।

    एक नजर जोनवार शिकायत नंबरों पर
    पूर्व शहर संभाग…

    • महानंदा जोन – 0734-2920115
    • महाश्वेता जोन – 0734-2920113
    • कियोस्क जोन – 0734-2920112
    • मक्सी रोड जोन – 0734-2920118

    पश्चिम शहर संभाग…

    • वल्लभ नगर जोन – 0734-2990745
    • खेड़ापति जोन – 0734-2990748
    • नई सड़क जोन – 0734-2990746
    • छत्री चौक जोन – 0734-2990751
    • कार्तिक मेला जोन – 0734-2990749

    Share:

  • 24-48 घंटे में फिर छिड़ेगा महायुद्ध? इजरायल में उतरे अमेरिकी हथियार

    Mon May 18 , 2026
    डेस्क: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर बड़े युद्ध की आशंका तेज हो गई है. इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स और अमेरिकी सैन्य गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले की तैयारी कर रहे हैं. इजरायली सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि जर्मनी में मौजूद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved