
इंदौर। गुरुशंकर नगर में दो घरों में रात को लाखों रुपयों की चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले चार परिवार एक साथ माताजी के मंदिर में दर्शन करने के लिए देवास गए थे। लौटे तो चोरी की घटना का पता चला। चोर पूरी गली के दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद कर गए। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, जिन पर चोरी की शंका है।
गुरुशंकर नगर में गोंदावले धाम के पीछे वाली गली में वारदात हुई है। निर्मल शर्मा, उनके पड़ोसी अंकित गंधर्व और दो अन्य परिवार कल देवास स्थित मंदिर से दर्शन कर करीब पौने तीन बजे घर लौटे। निर्मल और उनकी पत्नी जैसे ही गली में पहुंचे तो गली के हर घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। यह देख उन्हें कुछ अनहोनी की शंका हुई और उन्होंने देखा कि खुद के घर के चैनल गेट का ताला टूटा था। चोर अंदर से जेवर सहित हजारों की नकदी ले उड़े। पड़ोसी अंकित के घर से ज्वेलरी और नकदी मिलकार 6 से 7 लाख का माला चोरी हुआ है। जिन घरों में चोरी हुई उनके मालिकों का कहना है कि पास में सिकलीगर के घर है उन पर चोरी करने की शंका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved