बड़ी खबर

सीमांचल के मक्का किसानों के लिए वरदान साबित होगा पूर्णिया का इथेनॉल प्लांट !


पूर्णिया । बिहार (Bihar) के पूर्णिया (Purnia) जिले के केनगर प्रखंड (Kenagar Block) में देश के पहले ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड (Green Field Grain Based) इथेनॉल प्लांट (Ethanol Plant) को सीमांचल (Seemanchal) के मक्का किसानों (Maize Farmers) के लिए वरदान साबित होगा (Will Prove to be a Boon) । संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस क्षेत्र के मक्का किसानों को बाजार सुलभ हो जाने से इसकी खेती के रकबे में भी वृद्धि होना तय है। करीब 105 करोड रुपये की लागत से बने इस प्लांट में मक्का, गन्ना और चावल (ब्रोकेन राइस) से इथेनॉल का उत्पादन होगा। प्लांट की प्रतिदिन उत्पादन क्षमता 65 हजार लीटर है।


 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्लांट के उद्घाटन के मौके पर कहा कि बिहार में मक्का का उत्पादन अधिक होता है, लेकिन वह सब बाहर चला जाता है। यहां इथेनॉल प्लांट लगने से आसपास के किसानों को काफी लाभ होगा और इससे रोजगार भी बढ़ेगा। बताया जाता है कि ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट के लिए लगभग 130 टन चावल की भूसी के साथ 145-150 टन मक्का या चावल सीधे स्थानीय किसानों से खरीदा जाएगा।

 

मंत्री लेसी सिंह भी मानती हैं कि पूर्णिया जिले में मक्का और धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है, लेकिन मक्का के किसानों को सही मूल्य नहीं मिल पाता थ। इथेनॉल प्लांट खुल जाने के बाद किसानों को खराब क्वालिटी के मक्के और धान की भी अच्छी कीमत मिल सकेगी। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी भी मानते हैं कि इस प्लांट से मक्का एवं धान उत्पादकों को काफी लाभ मिलेगा। इस समय केवल पूर्णिया जिले में 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मक्के की खेती होती है। इसके अलावा भी कटिहार, अररिया व किशनगंज में मक्के की खेती के लिए चर्चित है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अब इस क्षेत्र के अन्य किसान भी मक्के की खेती से जुडेंगे।

 

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया कि इथेनॉल उद्योग बिहार के युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद पूरी करेगा तो इससे बिहार के किसानों की आमदनी में भी जबरदस्त वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट की उत्पादन क्षमता 65 हजार लीटर प्रतिदिन है। इस प्लांट से बायप्रोडक्ट (उप उत्पाद) के रूप में 27 टन डीडीजीएस उत्पादित किया जाएगा। इसे पशु आहार के उद्देश्य से बेचा जाएगा और इस प्रकार बिहार में दुग्ध और मुर्गी पालन करने वाले किसानों दोनों की सहायता होगी।

Share:

Next Post

तमिलनाडु में 2026 में सत्ता में आने के लिए पार्टी को मजबूत कर रही पीएमके

Mon May 2 , 2022
चेन्नई । तमिलनाडु (Tamilnadu) के शक्तिशाली वन्नियार समुदाय (Mighty Vanniyar Community) की राजनीतिक शाखा (Political Branch) पट्टाली मक्कल काची (PMK) 2026 में सत्ता में आने के लिए (To Capture Power in 2026) जमीनी कार्यकर्ताओं (Grassroot Workers) को मजबूत (Strengthen) कर रही है। पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ अंबुमणि रामदास पार्टी कार्यकर्ताओं से […]