चुनाव 2024 मध्‍यप्रदेश

MP की 9 सीटों पर 1.77 करोड़ मतदाता, कल होगा 127 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

राजगढ़। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश में 9 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग होंगी। कुल 127 प्रत्याशी मैदान में है।इनमें राजगढ़, गुना, विदिशा सीट (Rajgarh, Guna, Vidisha seat) पर दिग्गज चुनाव लड़ रहे है। इसमें चार सीटें मुरैना, ग्वालियर, गुना और भिंड ग्वालियर-चंबल क्षेत्र, एक सीट सागर बुंदेलखंड और चार सीटें राजगढ़, विदिशा, भोपाल और बैतूल मध्य भारत में है। बैतूल सीट में दूसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन बसपा प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत के बाद चुनाव कार्यक्रम संशोधित किया गया।

तीसरे चरण की 9 सीटों पर मंगलवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा। 1 करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें 92 लाख 68 हजार 987 पुरुष और 84 लाख 83 हजार 105 महिला मतदाता है।इसके अलावा 491 थर्ड जेंडर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 22 और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भिंड सीट पर सबसे कम 7 प्रत्याशी मैदान में है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पूरी व्यवस्था की गई है।

मतदान केंद्रों पर डॉक्टर, दवाईयां से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई है। इसके साथ ही दिव्यांग, बुजुर्गों को लाइन में खड़ा ना रहना पड़े, तुरंत मतदान करें इसकी व्यवस्था की गई है। साथ ही केंद्रों पर पानी से लेकर अन्य पेयपदार्थों की भी व्यवस्था की गई। तीसरे चरण में 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाएं गए है। इनमें 2043 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। वहीं, 860 मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र बनाएं गए है। 75 मतदान केंद्रों को दिव्यांग संचालित करेंगे। इनमें 5744 क्रिटकल मतदान केंद है। जहां सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है।


इस चरण में 1,66,431 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक उम्र के 88,106 मतदाता, 100 से अधिक उम्र के 1804 मतदाता, 45 अप्रवासी मतदाता, 36,778 सेवा मतदाता, 5 लाख 25 हजार 179 मतदाता 18 से 19 वर्ष की उम्र के है। वहीं, 43 लाख 17 हजार 597 मतदाता 20 से 29 साल की उम्र के है। इसमें से 85 से अधिक उम्र के 11,747 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से घर पर ही मतदान किया है। वहीं, 4619 दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग की सुविधा का लाभ उठाया है।

9 सीटों में सबसे ज्यादा मतदाता भोपाल सीट पर 23 लाख 39 हजार 411 है। वहीं, सबसे कम सागर सीट पर 17 लाख 45 हजार 690 वोटर है। इसके अलावा मुरैना में 20 लाख 6 हजार 730, भिंड में 19 लाख 654, ग्वालियर में 21 लाख 54 हजार 601, गुना में 18 लाख 89 हजार 551, विदिशा में 19 लाख 45 हजार 404, राजगढ़ में 18 लाख 75 हजार 211 और बैतूल में 18 लाख 95 हजार 331 मतदाता है।

लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से पूरे प्रदेश में अब तक 280 करोड़ रुपए कीमत की सामग्री जब्त की गई है। इसमें 22.66 करोड़ रुपए नगद, 29.62 लाख लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत 43.79 करोड़ रुपए जब्त की गई है। वहीं, 14.70 करोड़ रुपए कीमत का सोना/चांदी और 31.69 करोड़ रुपए कीमत का अवैध मादक पदार्थ भी जब्त सामग्री में शामिल है।

Share:

Next Post

2 घंटे में राई के दाने पर बना दिया सम्राट विक्रमादित्य का चित्र

Mon May 6 , 2024
अग्रिबाण एक्सक्लूसिव उज्जैन के युवा माइक्रो आर्टिस्ट ने कर दिखाया अद्भुत कारनामा उज्जैन। शहर के एक युवा माइक्रो आर्टिस्ट ने उज्जैन का नाम गौरान्वित किया है। आर्टिस्ट द्वारा बनाई गई चित्रकारिता पर उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। मेहनत और जुनून से कार्य को किया जाए तो सफलता स्वत: […]