भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

10 हजार बिजली अधिकारी, कर्मचारियों को दुर्गा उत्सव के पहले बांटे जाएंगे पौने तीन करोड़

  • प्रत्येक बिजली संभाग को राशि आवंटित, बिजली कर्मियों को इसी महीने मिलना शुरू होगी राशि

भोपाल। दुर्गा उत्सव के पहले भोपाल समेत मध्य क्षेत्र के करीब 10000 बिजली कर्मचारियों को पौने तीन करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। इस राशि से अलग नियमित मिलने वाले वेतन व भत्ते की राशि भी मिलेगी। कुल मिलाकर दुर्गा उत्सव अच्छा मनेगा। पौने तीन करोड़ की जो राशि मिलनी है वह राजस्व वसूली और उपभोक्ताओं को बेहत सेवा देने के बदले मिलेगी।
मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी ने सभी संभाग व वृत्त कार्यालयों को राशि आवंटित कर दी है। इसका भुगतान भी जल्द किया जाएगा। इसके बाद राशि अधिकारी, कर्मचारियों को वितरित की जाएगी। भोपाल के चार बिजली संभागों को मिलाकर 66 लाख रुपये से अधिक राशि दी है। इसी तरह सभी संभागों को राशि का बंटवारा कर जारी की जा रही है। यह राशि बूस्ट रेवेन्यू एंड इम्प्रूव कंज्यूमर सर्विसेज (बीआरआइसीएस) योजना-2021 के तहत जुलाई 2021 से सितंबर 2021 के बीच की अवधि की है।


संभागवार किसे मिली कितनी राशि
संचारण संधारण संभाग बैतूल दक्षिण को 13 लाख, पूर्व संभाग भोपाल को 15.60 लाख, उत्तर संभाग भोपाल को 18.20 लाख, दक्षिण संभाग भोपाल को 16.60 लाख, पश्चिम संभाग भोपाल को 16.80 लाख, नर्मदापुरम् संभाग को 4 लाख, राजगढ़ संभाग को 4.20 लाख, गुना संभाग को 13 लाख, केन्द्रीय संभाग ग्वालियर को 18 लाख, पूर्व संभाग ग्वालियर को 20 लाख, उत्तर संभाग ग्वालियर को 15 लाख, दक्षिण संभाग ग्वालियर को 18 लाख, डबरा संभाग को 5.80 लाख, अम्बाह संभाग को 5.20 लाख, मुरैना संभाग-एक को 6.40 लाख, पिछोर संभाग को 2.20 लाख, शिवपुरी संभाग-एक को 5.40 लाख, शिवपुरी संभाग-दो को 6.80 लाख, हरदा संभाग-दक्षिण को 6.40 लाख, हरदा संभाग-उत्तर को 9.20 लाख, संचारण संधारण संभाग भोपाल को 7.80 लाख, रायसेन संभाग को 4.20 लाख, सीहोर संभाग को 4.80 लाख, अशोकनगर संभाग को 7.60 लाख, भिंड संभाग को 7 लाख, गोहद संभाग को 3.80 लाख, दतिया संभाग को 8.60 लाख, सेवढ़ा संभाग को 6.80 लाख व कोलार संभाग को 4.40 लाख रुपये दिए जाएंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि उपभोक्ता सेवाओं में सुधार एवं उपभोक्ता संतुष्टि के लिए राजस्व को बढ़ाना आवश्यक है। कंपनी द्वारा वृहद स्तर पर ब्रिक्स योजना लागू की है जिसके परिणाम संतोषजनक हैं।

Share:

Next Post

मप्र में खोई ताकत पाने बसपा लगाएगी दम

Wed Sep 7 , 2022
ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में एक बार फिर सक्रियता बढ़ाएगी पार्टी 2018 के विधानसभा चुनाव में मिला था 5.1 प्रतिशत मत, दो जीते थे विधायक, एक ने साथ छोड़ा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी नहीं मिली अपेक्षित सफलता भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा और कांग्रेस के साथ […]