देश

अप्रवासी मजदूरों की दुर्घटना में मौत या विकलांगता पर मिलेंगे 2 लाख रुपए

 ई-श्रम पोर्टल पर 8.43 करोड़ मजदूरों का रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली।  असंगठित क्षेत्रों (unorganized sectors) में काम करने वाले अप्रवासी मजूदरों (migrant labourers) के विकास (development)  के लिए केंद्र सरकार एक विशेष योजना (special scheme) बनाने जा रही है। इसके लिए सरकार (central government)  ने ई-श्रम पोर्टल (e-shram portal) बनाया है, जिस पर अब तक 8.43 करोड़ मजदूर रजिस्ट्रेशन (registration) करवा चुके हैं।


श्रम पोर्टल में पंजीकृत कर्मचारी दुर्घटना का शिकार होता है तो उसे मृत्यु या स्थाई विकलांगता (disability) पर 2 लाख रुपए और आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपए मिलेंगे। साथ ही केंद्र सरकार (central government) पोर्टल पर पंजीकृत अप्रवासी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा ( social security) और अन्य योजनाओं का लाभ मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार से मिलकर एक विस्तृत प्लान भी तैयार कर रही है।

Share:

Next Post

ये पॉलिटिक्स है प्यारे

Mon Nov 22 , 2021
बाकलीवाल ने साबित कर दिया अपना दम शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल हैं तो व्यापारी, लेकिन एक अच्छे पॉलीटिशियन भी हैं। कई बार उनके विरोधियों ने उन्हें कमजोर अध्यक्ष बताने में कसर नहीं छोड़ी, लेकिन बाकलीवाल टस से मस नहीं हुए और लगातार कमलनाथ के दरबार में उनके नंबर बढ़ते रहे। माना जा रहा है […]