इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सडक़ चौड़ीकरण के लिए हटेंगे 210 बाधक पेड़

  • होलकर प्रतिमा से बायपास तक फोर लेन सडक़ का मामला
  • निगम ने पीडब्ल्यूडी से मांगे 2.10 लाख रुपए

इंदौर (Indore)। होलकर प्रतिमा (Holkar Statue) से बायपास तक बनाई जा रही फोर लेन सडक़ के चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी को 210 बाधक पेड़ हटाना होंगे। इसके लिए विभाग ने नगर निगम से अनुमति मांगी थी, जो आ गई है। हालांकि, पेड़ काटने से पहले नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी को 2.10 लाख रुपए की राशि जमा करने को कहा है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही यह राशि निगम को भुगतान की जाएगी, ताकि सडक़ चौड़ीकरण का काम तेजी से हो सके।

होलकर प्रतिमा से बायपास के बीच पीडब्ल्यूडी 2.71 किलोमीटर लंबी सडक़ का निर्माण कर रहा है। मौजूदा सडक़ टू लेन है, जिसे 11.50 करोड़ रुपए खर्च कर फोर लेन में बदला जाना है। सडक़ के बीच में चार फीट चौड़े फुटपाथ भी रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जो पेड़ काटे जाना हैं, वे सडक़ के दोनों तरफ हैं। नगर निगम जो राशि वसूल रहा है, वह क्षतिपूरक वृक्षारोपण राशि है। राशि जमा करने के बाद यह देखा जाएगा कि कितने पेड़ ट्रांसप्लांट हो सकते हैं?


विभाग यथासंभव पेड़ों को भी बचाने या उनके ट्रांसप्लांट का प्रयास करेगा, लेकिन जो पेड़ सडक़ के बीचोबीच आ रहे हैं, उन्हें हटाना जरूरी है। ऐसा नहीं किया, तो सडक़ चौड़ीकरण करना संभव नहीं होगा। इधर, होलकर प्रतिमा तरफ से सडक़ चौड़ीकरण का ठप काम फिर शुरू हो चुका है। 170 मीटर लंबाई में नर्मदा लाइन की बाधा खत्म होने के बाद ठेकेदार एजेंसी को तेजी से काम शुरू करने को कहा है।

मानसून में आएगी दिक्कत
सडक़ चौड़ीकरण के लिए फिलहाल एक तरफ खुदाई कर बेस बनाया जा रहा है। मानसून सीजन में पानी भरने और कीचड़ की समस्या के कारण काम प्रभावित होने की आशंका है। ऐसा हुआ, तो पहले से ही देरी से चल रहे सडक़ चौड़ीकरण में और देरी होगी। सडक़ चौड़ीकरण का भूमिपूजन मार्च में किया गया था और दो-ढाई महीने में 100 मीटर लंबी सडक़ का काम भी पूरा नहीं हो सका है।

Share:

Next Post

आंधी-तूफान में दीवार ढही, दंपति सहित बच्ची घायल

Mon May 29 , 2023
फार्म हाउस की दीवार भी गिरी…घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया इंदौर। आंधी-तूफान से बेखबर होकर सो रहे दंपति और उनकी बच्ची पर दीवार गिर गई। उनका घर भी तहस-नहस हो गया। छत पर रखी सारी चद्दरें उड़ गईं। भवानी नगर बाणगंगा के रहने वाले भगत, उनकी पत्नी बबली और ढाई साल प्रियांशी को घायल अवस्था […]