img-fluid

2200 ड्रोन, 1800 से ज्यादा गाइडेड एरियल बम… यूक्रेन पर बरपा पुतिन का कहर

June 21, 2026

डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में एक बार फिर हिंसा तेज हो गई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूस लगातार बड़े पैमाने पर हमले कर रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि रूसी हमलों में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए.

जेलेंस्की के मुताबिक रूस ने जापोरिज्जिया क्षेत्र पर गाइडेड एरियल बमों से हमला किया. इस हमले में 5 लोगों की जान चली गई और 26 लोग घायल हो गए. वहीं पोल्टावा क्षेत्र में हुई गोलाबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए. घायल हुए लोगों में 6 बच्चे भी शामिल हैं. राष्ट्रपति ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.


  • यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि रूस ने केवल जापोरिज्जिया और पोल्टावा ही नहीं, बल्कि डिनिप्रो, खार्किव, ओडेसा, सुमी, डोनेट्स्क, किरोवोहराद और रिव्ने जैसे कई क्षेत्रों को भी निशाना बनाया. सीमा के पास रहने वाले लोग और अग्रिम मोर्चे के नजदीक स्थित बस्तियां लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना कर रही हैं.

    जेलेंस्की ने दावा किया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान रूस ने यूक्रेन पर लगभग 2,200 अटैक ड्रोन, 1,800 से अधिक गाइडेड एरियल बम और 87 मिसाइलें दागी हैं. उनका कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रहे हमले यूक्रेन की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बने हुए हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से यूक्रेन को और अधिक सैन्य सहायता देने की अपील की. खास तौर पर उन्होंने एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलों की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर दिया. जेलेंस्की ने कहा कि जी-7 देशों, यूरोपीय परिषद और अन्य सहयोगी समूहों की बैठकों से ठोस परिणाम निकलने चाहिए ताकि यूक्रेन अपनी रक्षा क्षमता मजबूत कर सके. उन्होंने उन देशों का आभार भी जताया जो लगातार यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं.

    Share:

  • NEET Exam: सेंटर से बाहर निकले स्टूडेंट्स तो मम्मी-पापा ने बजाई ताली, बच्चे बोले- टफ रहा पेपर

    Sun Jun 21 , 2026
    इंदौर: ग्वालियर और इंदौर में नीट (NEET) की पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुई. जैसे ही छात्र परीक्षा हॉल से बाहर निकले, परीक्षा केंद्रों के बाहर भावुक और गर्व से भरे नजारे देखने को मिले. छात्रों के चेहरे पर परीक्षा खत्म होने का सुकून था, तो वहीं उनके माता-पिता की आंखों में बच्चों के संघर्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved