img-fluid

FMCG व्यापार में निवेश के नाम पर 27 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

April 25, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एफएमसीजी और कोल्ड ड्रिंक व्यापार में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों से बड़ी रकम निवेश करवाई और फिर उसे निजी खर्चों में इस्तेमाल कर लिया।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में आरोपी सत्यविंद चावला को गिरफ्तार किया गया है, जिसने फरियादियों को शीतल पेय और FMCG व्यापार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने हरसिमरन सिंह अरोरा, जयंत रिजवानी और रासिका प्रधान के साथ पार्टनरशिप कर “फ्रेश लिंक इंटरप्राइजेस” नाम से फर्म बनाई और करीब 27 लाख रुपए का निवेश कराया। वही इसकी जांच में सामने आया कि आरोपी ने निवेश की गई राशि को व्यापार में लगाने के बजाय निजी खर्चों, कर्ज चुकाने और अन्य कामों में इस्तेमाल किया।


  • वहीं गोदाम में रखा माल भी खराब और एक्सपायरी के करीब मिला, जिससे साफ हुआ कि व्यापार केवल दिखावे के लिए चलाया जा रहा था। बैंक खातों की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने चालाकी से निवेश की रकम अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर ली। आरोपी ने शपथ पत्र में भी यह स्वीकार किया कि उसने साझेदारों को गुमराह कर राशि का दुरुपयोग किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Share:

  • दिल्ली चुनाव क्यों हार गई थी AAP? BJP में जाने के बाद राघव चड्ढा ने बताया सबसे बड़ा कारण

    Sat Apr 25 , 2026
    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को AAP पर तीखा हमला किया है. उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. राघव चड्ढा ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved