क्राइम देश

शादी से 5 दिन पहले दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम, मां-बाप समेत जहर खाकर दी जान

नवांशहर। पंजाब के नवांशहर से बड़ी खबर सामने आई है। गांव मल्लपुर अड़कां में अपनी शादी से 5 दिन पहले युवती ने माता-पिता के साथ खुदकुशी कर ली। तीनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जिंदगी खत्म की। मृतकों के नाम यमुना, जीत राम और चन्नो हैं। जीत राम और चन्नो की 8 संतानें हैं। इन संतानों में एक बेटा और 7 बेटिय़ां हैं जिनमें बेटे की मौत एक सड़क हादसे में हो चुकी है। हालांकि परिवार के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

यमुना (40) कुल आठ भाई-बहन थे। भाई की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है, जबकि यमुना की 6 बहनों की शादी हो चुकी है। यमुना अपने माता पिता के साथ घर में रह रही थी। यमुना की शादी गांववासियों के सहयोग के साथ हो रही थी। आज सुबह गांव के कई लोग यमुना के घर शगुन लेकर आए लेकिन घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। शक होने पर गांववालों ने पंचायत सदस्य चरणजीत सिंह को मामले की जानकारी दी। चरणजीत सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने देखा कि अंदर तीनों के शव पड़े थे और किसी दवाई की तेज गंध आ रही थी। गांववालों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने पर तीनों शवों को कमरों से निकाला गया।

Share:

Next Post

CM ने कहा, कार्य ऐसा हो कि एक साल बाद लोग मध्य प्रदेश को दें बधाई

Tue Jan 5 , 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के पास कोलार वन विश्राम गृह में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के कल्याण के लिए ऐसा कार्य हो कि एक वर्ष बाद मध्य प्रदेश को बधाइयां मिलें। […]