इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मोदी की सभा में हर शक्ति केन्द्र से भोपाल जाएंगे 50-50 कार्यकर्ता

मोदी की जनसभा नहीं महासभा होगी, पूरी ताकत लगाएंगे भाजपाई

इन्दौर। भोपाल में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की सभा के लिए इंदौर भाजपा (Indore BJP) के 340 शक्ति केन्द्रों से 50-50 कार्यकर्ताओं को लाने का टारगेट पदाधिकारियों को दिया गया है। वहीं भाजपा के दो बार के पूर्व पदाधिकारी और वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को ही सभा में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। एक तरह से यह सभा नहीं महासभा होगी, जिसमें मोदी 2023 और 24 के चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।


आचार संहिता लगने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह प्रदेश में बड़ी सभा मानी जा रही है। इसके पहले वे पिछले दो महीनों में कई बार प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। राजनीतिक दृष्टि से सभा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इसलिए प्रदेश संगठन की ओर से कहा गया है कि जो भी नेता और पदाधिकारी हों, उन्हें ही सभा में लाया जाए, क्योंकि सभा में भीड़ नहीं बढ़ाना है, बल्कि वास्तविक कार्यकर्ताओं को ही लाना है। प्रधानमंत्री सभी को विधानसभा चुनाव में काम करने का मंत्र भी देंगे। इसको लेकर शहर के सभी मंडलों में बैठकों का दौर चल रहा है। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों और नगर के पदाधिकारियों को शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ताओं की टोली से संपर्ककरने के लिए कहा जा रहा है। इंदौर शहर में 340 शक्ति केन्द्र हैं और प्रत्येक केन्द्र से 50-50 कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी है। इस हिसाब से शक्ति केन्द्रों के करीब 17 हजार कार्यकर्ता हो जाएंगे। वहीं दो बार पूर्व की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी भोपाल ले जाया जाएगा। इनके साथ वर्तमान पदाधिकारी तो जाएंगे ही। सोमवार की सुबह ये कार्यकर्ता इंदौर से बसों और अपने-अपने वाहनों से रवाना होंगे।

इंदौर से जाने वाली बसों पर टोल प्लाजा से रखेंगे निगाह

इंदौर से जो बसें जाएंगी वे बराबर जा रही हैं या नहीं इस पर संगठन निगाह रखेगा। मांगलिया टोल प्लाजा पर कुछ नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो बसों की इंट्री करेंगे। वहीं भोपाल के पहले फंदा बायपास पर भी बसों की इंट्री की जाना है। सभा में पूरे प्रदेश से 10 लाख कार्यकर्ताओं के आने की बात कही जा रही है। इस दौरान प्रदेश चुनाव समिति के सभी नेता और प्रदेश के केन्द्रीय मंत्री तथा प्रदेश पदाधिकारी भोपाल में मौजूद रहेंगे।

Share:

Next Post

Yash Chopra Birthday : सदाबहार के साथ 'रोमांटिक फिल्मों के लिए भी मशहूर हैं यश चोपड़ा

Sat Sep 23 , 2023
मुंबई (Mumbai)। Yash Chopra Birthday 2023-बॉलीवुड में रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले डायरेक्टर-प्रड्यूसर यश चोपड़ा (Yash Chopra Birthday) का 27 सितंबर को 91 जन्‍मदिन है। उनका जन्‍मदिन पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर में हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। […]