इंदौर न्यूज़ (Indore News)

20 तक इंदौर आएंगी 50 नई सिटी बसें

  • 400 सीएनजी बसों की पहली खेप पहुंचेगी इंदौर, शहर के बाहरी हिस्सों को जोड़ेंगे

इंदौर। शहर में लोक परिवहन (Public Transport) को जल्द ही नई सौगात मिलने जा रही है। 20 सितंबर (September) तक शहर में 50 नई सिटी बसें (Citu Buses) आएंगी। एआईसीटीएसएल (AICTSL) द्वारा टेंडर की गई 400 बसों में से ये पहली खेप होगी। शेष बसें भी इस साल तक अंत तक इंदौर (Indore) पहुंचेंगी। इन बसों का संचालन शहर के बाहरी हिस्सों को मध्य क्षेत्रों से जोडऩे के लिए किया जाएगा।

एआईसीटीएसएल (AICTSL) के सीईओ संदीप सोनी (Sandeep Soni) ने बताया कि प्रबंधन ने करीब दो साल पहले 400 नई सिटी बसें शुरू करने के टेंडर किए थे। इन बसों को अप्रैल 2020 (April 2020) से शुरू होना था, लेकिन कोरोना महामारी (Corona Transition) में लगे लॉकडाउन (Lockdown) के चलते ये बसें नहीं आ पाई थीं, लेकिन अब अनलॉक (Unlock) के साथ ही एक बार फिर शहर में सिटी बसों में यात्री संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और नई बसों की मांग बढ़ रही है। इसे देखते हुए अब इन बसों को लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 400 बसों में से पहली खेप में करीब 50 बसें 20 सितंबर तक इंदौर पहुंचेंगी। वहीं शेष बसें भी साल के अंत तक इंदौर आ जाएंगी।


सीएनजी होने से रखेंगी पर्यावरण का ध्यान                                                                                                                                                                    सोनी ने बताया कि ये बसें सीएनजीचलित होंगी, इसके कारण इनसे प्रदूषण न के बराबर होगा। इसके साथ ही बसें जीपीएस (GPS), सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera), सुविधाजनक सीटों सहित कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। उन्होंने बताया कि नई बसों को मुख्य रूप से मौजूदा के साथ ही शहर के बाहरी हिस्सों को मध्य क्षेत्र से कनेक्ट करने के लिए चलाया जाएगा। इससे लगातार फैल रहे इंदौर के बाहरी क्षेत्रों के लोगों को भी सिटी बसों की सुविधा मिल सकेगी।

Share:

Next Post

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी का महापर्व आज, देखें किस मुहूर्त में स्‍थापना करना होगा शुभ

Fri Sep 10 , 2021
आज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी है, हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्‍व है । गणेश चतुर्थी विशेष रूप से भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को मनाई जाती है। इस वर्ष आज यानि 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी गणेश महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा । हिंदू समाज में मिट्टी […]