
इंदौर। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित एक पब में डांस के दौरान हुआ मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। डांस फ्लोर पर शुरू हुई कहासुनी के बाद एक युवक को पार्किंग में घेरकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल यह मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित एक पब का है, जहां देर रात डांस के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि डांस करते समय आपस में धक्का लगने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। जिसमें पब से बाहर निकलने के बाद विवाद और बढ़ गया।
आरोप है कि विवेक वर्मा, उसके साथी संदीप और अन्य युवकों ने मिलकर सर्वजीत सिंह को पार्किंग क्षेत्र में घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। हमले में युवक को चोटें आई हैं। जिसमें घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लसूडिया थाना पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved