img-fluid

पूर्व पार्षद और लव जिहाद आरोपियों की फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी उर्फ़ डकैत गिरफ्तार

August 07, 2026

इंदौर। इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 27 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश अनवर कादरी उर्फ डकैत को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जारी फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर लाइसेंसी बंदूक हासिल की थी। पुलिस अब इस फर्जी लाइसेंस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।


  • दरअसल इंदौर के सदर बाजार थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी अनवर कादरी उर्फ डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों सहित 27 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उस पर पहले राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

    पुलिस के अनुसार फरवरी 2025 में अनवर कादरी ने जावेद खान के घर में लाइसेंसी बंदूक के साथ जबरन घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की जांच के दौरान पता चला कि जिस शस्त्र लाइसेंस के आधार पर उसने हथियार प्राप्त किया था, वह जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जारी फर्जी लाइसेंस था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ-साथ धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में भी मामला दर्ज किया था। वही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस किस माध्यम से बनाए गए, इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसके तार कहां तक जुड़े हुए हैं। इस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved