img-fluid

इंदौर: अब कोल्ड जेट प्रेशर से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे

August 06, 2026

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) ने शहरभर की खस्ताहाल सड़कों (Dilapidated roads) को सुधारने के लिए पहले करीब 3 करोड़ के टेंडर (Tender) 4 फर्मों को दिए थे। उसके बाद शहर के कई स्थानों पर रातोरात डामरीकरण हुआ था, लेकिन कई अन्य सड़कों पर गड्ढों के कारण स्थिति खस्ताहाल हो रही है। अब निगम कोल्ड जेट प्रेशर तकनीक से सिर्फ गड्ढों को भरने का काम शुरू कराने जा रहा है और इसके लिए 80 लाख के काम अलग-अलग फर्मों को दिए गए हैं।


  • नगर निगम द्वारा कुछ दिनों पहले करीब 40 से ज्यादा छोटी-बड़ी सड़कों पर डामरीकरण के कार्य कराए गए थे और एक साल तक की गारंटी भी संबंधित एजेंसियों ने ली थी। डामरीकरण के कार्य अधिकांश सड़कों पर पूरे कर लिए गए हैं, लेकिन कई बड़ी सड़कों पर गड्ढों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और इसकी शिकायतें बढ़ने के चलते अब निगम द्वारा कोल्ड जेट प्रेशर तकनीक से सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। इस तकनीक के कारण बारिश के दौर में जेट प्रेशर मशीनों में ठंडा मटेरियल मिक्स किया जाता है और उसे गड्ढे वाले स्थानों पर भरा जाता है। करीब दो से तीन घंटे की अवधि में सीमेंट और अन्य केमिकल वाला मटेरियल सूख जाता है और वाहनों का आवगमन भी वहां से शुरू हो जाता है। निगम ने इसके टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुछ एजेंसियों का इसका काम सौंपा है और जल्द ही यह काम शुरू होगा।
    पहले भी प्रयोग सफल रहा था

    पिछले साल भी कई स्थानों पर गड्ढे भरने के लिए जेट प्रेशर मशीनों की मदद से कार्य कराया गया था और यह सफल रहा था, जिसके चलते इस बार भी यह प्रयोग बड़े पैमाने पर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर शुरू किया जाएगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved