img-fluid

महाकाल में घट स्थापना के साथ उमा सांझी महोउत्सव शुरू

September 13, 2020

उज्जैन। महाकाल मंदिर प्रांगण में रविवार सुबह घट स्थापना के साथ उमा सांझी महोत्सव शुरू हुआ। मुख्य यजमान मंदिर प्रशासक थे जिन्होंने सपत्नीक पूजन विधि सम्पन्न की। महोत्सव के दौरान कोराना नियमों का भी पालन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पांच दिनों तक आयोजित होने वाले उमा सांझी महोत्सव का शुभारंभ सुबह 9.30 बजे मुख्य पुजारी द्वारा मंदिर प्रशासक सुजानसिंह रावत की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान पंडितों द्वारा विधि विधान से घट स्थापना कराई गई और पूजन अभिषेक किया गया।
पांच दिनों तक सभा मंडप में चलने वाले उमा सांझी महोत्सव के अंतर्गत भगवान शिव और माता पार्वती के आकर्षक स्वरूपों की झांकी सजाई जाएगी और सर्वपितृ अमावस्या पर माता पार्वती की सवारी के साथ महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव की तैयारियां एक दिन पहले से शुरू हो चुकी थी। सभामंडप में रंग बिरंगी पताकाएं लगाई गई हैं।

Share:

  • संजा पर्व -त्रयोदशी से बनता है किला कोट

    Sun Sep 13 , 2020
    उज्जैन। संजा पर्व के दौरान त्रयोदशी से किला कोट बनाया जाता है। इस दिन संजा के माण्डने में चांद-सूरज सहित पूर्णिमा से लेकर अभी तक बनाए गए सभी माण्डनों का अंकन प्रांरभ होगा। साथ ही किला कोट में डोली, सिढ़ी, ढोली, स्वच्छक का माण्डना भी बनाया जाएगा। जहां किसी परिवार में विवाह समारोह अथवा मांगलिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved