मंडला। मंडला-महाराजपुर के मध्य बने छोटे पुल से अपने बच्चों के साथ सोमवार को एक महिला के पुल से कूद जाने की सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित अन्य अधिकारियों ने मौके में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अब तक नहीं मिले बच्चे को खोजने के लिए जारी खोज अभियान को तेज एवं सघन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने घटना में सुरक्षित बचाई गई महिला एवं उसके बच्चे को समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए। घटना में महिला एवं उसके एक बच्चे को सकुशल बचा लिया गया है, जबकि एक अन्य बच्चे की तलाश जारी है।
Share:Related Articles
INDORE : मोमोस खाने का बिल मांगा तो चाकू घोंप दिया
इंदौर। मोमोस खाने के बाद बगैर बिल दिए जा रहे युवकों को रोकना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उक्त युवक पर चाकू से वार करते हुए उसे घायल कर दिया। नादिया नगर में रहने वाले आयुष भट्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि […]
किसान आंदोलन, कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
मण्डला। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नए कृषि कानूनों का विरोध अब पूरे देश में प्रारम्भ हो चुका है। देश भर के किसान इन कानूनों को लेकर मुखर हो चुके हैं। इसी क्रम में मंगलवार को किसानों द्वारा बुलाये गए भारत बंद के आव्हान का कांग्रेस पार्टी ने समर्थन किया और जिला मुख्यालय में जिला […]
नैक की आड़ में रादुविवि की भर्ती प्रक्रिया विवादों में
कुलपति बोले पूर्ण रूप से बरती जा रही पारदर्शिता जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बैकलाग के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया 12 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। सबसे पहले प्रशासन शिक्षक विहीन हो चुके विभागों में नियुक्ति हो रही है। इसके पश्चात जिन विभागों में एक-एक शिक्षक है उनमें भर्ती होगी। करीब 70 […]