
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 449 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 1951 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 58967 रैपिड टेस्टिंग सैंपल और 2440 सैम्पल आज प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 1489 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 23524 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 6 है। आज दिनांक तक कुल 558 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 4456 हो गई है।
आज 306 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 18510 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved