img-fluid

हनुवंतिया में इस बार भी होगा ‘जल महोत्सव‘

December 12, 2020

खण्डवा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हनुवंतिया में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव आगामी 15 दिसम्बर से 15 जनवरी 2021 के बीच तक आयोजित होगा। जल महोत्सव का शुभारंभ आगामी 15 दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रूप से भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अपरान्ह 3 बजे करेंगे। इस कार्यक्रम के प्रसारण की भी व्यवस्था की जायेगी। 

खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी ने बताया कि हर साल हनुवंतिया में इस बार हनुवंतिया में जल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर आज (शनिवार को) दोपहर 12 बजे से हनुवंतियां में अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। यह बैठक टूरिस्ट कॉम्पलेक्स हनुवंतिया में होगी।

Share:

  • रोटी के साथ खा ले केवल ये एक चीज, फिर नही रहेगी शरीर में खून की कमी

    Sat Dec 12 , 2020
    आज हम आपको शलजम के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, शलजम में विटामिन A, B, और C प्रमुख रूप से होते हैं, कच्चा खाने पर इसका स्वाद मीठा लगता है, ये पाचन क्रिया को ठीक करता है, वात और कफ में भी ये बेहद फायदेमंद होता है, दिल की कमजोरी को दूर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved