
इंदौर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आधी रात के बाद से आरटीजीएस यानी रियल टाइम गॉस सेटलमेंट सिस्टम की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध करवा दी है। अभी तक एनईएफटी की सुविधा ही 24 घंटे मिलती थी, मगर अब ऑनलाइन भुगतान के लिए 24 ही घंटे आरटीजीएस भी किया जा सकेगा, जिसके तहत 10 लाख रुपए की अधिकतम राशि ट्रांसफर की जा सकती है। इसके एवज में बैंक निर्धारित फीस लेती है। इस पर जीएसटी भी चुकाना पड़ता है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ट्वीट कर अब 24 ही घंटे आरटीजीएस की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी है। पिछले दिनों ही मॉनिटरिंग पॉलिसी कमेटी की बैठक में इसका निर्णय लिया गया था। अभी आरटीजीएस की सुविधा छुट्टियों के दिन नहीं मिल पाती थी, जिसके चलते डिजीटल फंड ट्रांसफर में परेशानी आती थी, क्योंकि एनईएफटी के जरिए अधिक राशि के फंड ट्रांसफर नहीं किए जा सकते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved