img-fluid

तेजस्वी को ट्विटर और दिल्ली से फुर्सत नहीं, बिहार की कर रहे अनदेखीः डॉ. जायसवाल

December 17, 2020

पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। कहा, उनको ट्विटर और दिल्ली से फुर्सत नहीं मिलती है। राज्य को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत होती है। मगर वे टि्वटर से बयान देने के बाद राज्य में समय बिताने के बदले दिल्ली समय बिताने के लिए चले जाते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बिहार को कैबिनेट में मंजूरी देना बेहतर निर्णय है। दरसअल सरकार अब चुनावी मुद्दों को पूरा करने में जुट गई है। इसकी शुरुआत हो गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर जल्द मिल बैठ कर बात कर लेंगे। एनडीए गठबंधन में एकजुटता है और बहुत ही जल्द कैबिनेट विस्तार कर इसकी सूचना दी जाएगी। दरसअल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब भाजपा की ओर से प्रस्ताव आयेगा, तो कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। बिहार में एनडीए सरकार के गठन के एक महीने होने को है, लेकिन अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जदयू के मुखिया नीतीश कुमार गेंद को भाजपा के पाले में डाल दिया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • अमेरिकी प्रतिबंधों के मद्देनजर रक्षा उद्योग उत्पादन को बढ़ाएगा तुर्की: अर्दोगन

    Thu Dec 17 , 2020
    अंकारा : तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोगन ने बुधवार को कहा कि तुर्की रूसी एस-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद पर अमेरिका के प्रतिबंधों के मद्देनजर और इसे अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता पर हमले की तरह मानते हुये अपने रक्षा उद्योग के उत्पादन को बढ़ावा देगा।  अर्दोगन ने यहां अपने संबोधन में कहा, ” अब तक, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved