img-fluid

LAC पर फिर झड़प : नाथुला में भिड़े भारत-चीन के सैनिक, चीन के 20 जवान…

January 25, 2021

नई दिल्‍ली। भारत-चीन के बीच सिक्किम के नाथुला में झपड़ की खबर सामने आई है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस घटना में चीन के 20 सैनिक जख्‍मी हुए है। इस बार भारत में उसे मुंहतोड़ जबाव दिया है। सिक्किम में भारत चीन की सेना के बीच झड़प हुई है। सूत्रों का कहना है कि घटना तीन दिन पहले सिक्किम के ना कूला की है। चीनी सेना ने एलएसी की यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया था उसके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

नाथुला में भारत चीन के सैनिक भिड़ गए। सूत्रों के मुताबिक घटना में भारत के चार चीन के 20 सैनिक घायल हो गए हैं। भारत ने इस बार चीन के सैनिकों को मुहंतोड़ जबाव देते हुए खदेड़ दिया है। घटना के बाद से ही इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालांकि सेना से जुडे़ सूत्रों का कहना है कि हालात काबू में हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बावजूद कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

घटना उस समय सामने आई है जब रविवार को ही भारत चीन के बीच 9वें दौर की कमांडर स्तर की बातचीत हुई है। यह बातचीत करीब 15 घंटे तक चली। इसमें भारत ने चीन से दो टूक कहा कि चीन को एलएसी पर शांति बहाली के लिए उकसावे वाली हरकतों को बंद करना होगा। अगर चीन किसी भी तरह की कार्रवाई करता है तो भारत उसका मुंहतोड़ जबाव देगा।

Share:

  • शहर के बाहर रहकर भी डाल सकेंगे वोट

    Mon Jan 25 , 2021
    अब वोट देने के लिए नहीं जाना होगा घर… कहीें से भी कर पाएंगे मतदान नई दिल्ली। अपने घर-परिवार से दूर शहरों में बसे लोगों को चुनाव में वोट देने के लिए अब घर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चुनाव आयोग ऐसी योजना पर काम कर रहा है, जिससे किसी भी शहर के किसी भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved