img-fluid

Chennai Test : जो रूट की पारी से इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट पर बनाए 355 रन

February 06, 2021

चेन्नई। Chennai Test में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट पर 355 रन बना लिए हैं। कप्तान जो रूट 156 और बेन स्टोक्स 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।


इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिबली ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 से ज्यादा रन जोड़े, लेकिन 33 रन के निजी स्कोर पर बर्न्स आर अश्विन की गेंद पर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए। इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका बहुत जल्दी लगा, जब जसप्रीत बुमराह ने शून्य पर डैनियल लॉरेंस को एलबीडब्ल्यू के रूप में पवेलियन चलता किया।

इसके बाद रूट और सिबली ने तीसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की। 263 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने सिबली (87) को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। इसके बाद रूट और स्टोक्स ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 92 रन जोड़ चुके हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने दो और अश्विन ने 1 विकेट लिया।

Share:

  • Kisan Aandolan : एक मिनट तक हॉर्न बजाएंगे किसान, इन जगहों पर होगा चक्का जाम

    Sat Feb 6 , 2021
    चंडीगढ़। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध- प्रदर्शन (Kisan Aandolan) लगातार जारी है। किसानों ने शनिवार को हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में चक्का जाम का ऐलान किया है। इस दौरान हजारों की संख्या में किसान सड़क पर उतरेंगे और नए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। जानकारी के मुताबिक, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved