भोपाल। शादी (Shaadi) कराने के नाम पर दो लाख रुपए लेने का मामला सामने आया है। दो लाख रुपए देने के बाद जब बारात सागर (Sagar) पहुंची तो वहां दुल्हन और उसका परिवार नहीं मिला। बाराती वापस लौट रहे थे, इसी बीच रिश्ता तय कराने वालों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दूल्हे समेत उसके रिश्तेदारों ने रुपए लेकर धोखा करने वाले आरोपी और उसके साथी के साथ चलती कार में मारपीट की। इतना ही नहीं चलती कार से दोनों को फेंक दिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई थी और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस एक आरोपी को गिर तार कर चुकी है, बाकि तीन आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी केएन भारद्वाज ने बताया कि जगदीश मैहर (26) अहमदपुर का रहने वाला था। जगदीश और देवकरण मैहर आपस में एक दूसरे को जानते है। देवकरण को शादी करनी थी और जगदीश मैहर ने उसे बताया था कि सागर में एक परिवार है। उन्हें बेटी की शादी करनी है। देवकरण शादी के लिए तैयार हो गया। गत सात अप्रैल को देवकरण अपने रिश्तेदारों में मांगीलाल, चिरोंजीलाल और रामप्रसाद के साथ कार से सागर पहुंचा। उनके साथ जगदीश मैहर (26) और हेमराज मैहर (25) अमदपुर सीहोर मौजूद थे। बारात सागर पहुंची तो वहां दुल्हन और उसका परिवार कोई भी नहीं मिला। इस बात से देवकरण समेत मांगीलाल, चिरोंजीलाल और रामप्रसाद नाराज हो गए। उनका कहना था कि हमारे दो लाख रुपए और गाड़ी का भाड़ा लग गया, लेकिन शादी नहीं हुई।
Share:Next Post
Mamata Banerjee को हराने वाले Suvendu Adhikari को BJP ने दिया बड़ा तोहफा, मिली ये जिम्मेदारी
Related Articles
मियां पिरवासी सम्मेलन भोपाल में होता तो इंदौर को भूल जाते विदेशी मेहमान
सरज़मीन-ए-मालवा के अहम शहर और मल्हार राव होलकर की नगरी इंदौर में हो रहे पिरवासी भारतीय सम्मेलन का आज आखरी दिन हेगा। कल मोदी साब ने पिरवासियों को खिताब करा था। आज पिरसिडेंट मोहतरमा द्रौपदी मुर्मू साहेबा उनसे रूबरु होंगी। आज ये शानदार पिरोगराम तकमील पे पोंचेगा। बिलाशक सबसे साफ-शफ्फ़़ाफ़ शहर इंदौर के बाशिंदों ने […]
पंचायत चुनाव भाजपा-कांग्रेस के लिए लिटमस टेस्ट
दोनों पार्टियों की मैदानी सक्रियता की होगी अग्निपरीक्षा मिशन 2023 के लिए वोट बैंक बढ़ाने का सबसे बढ़ा मौका भोपाल। मप्र में होने वाला त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को भाजपा और कांग्रेस के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। ऐसा इसलिए की इन चुनावों से दोनों पार्टियों की मैदानी पकड़ और वोट बैंक का आकलन […]
आयकर दाताओं को नहीं मिलेगी सस्ती बिजली
100 यूनिट बिजली योजना के दायरे से बाहर होंगेे 6 लाख उपभोक्ता बड़े बिजली बिल बकायादारों से वसूली करने का चलाया जाएगा अभियान भोपाल। मप्र में 100 यूनिट बिजली खर्च करने पर 100 रुपए बिल की योजना से इनकम टैक्स देने वाले 6 लाख उपभोक्ताओं को बाहर किया जाएगा। यह निर्णय कैबिनेट बैठक में ऊर्जा […]