• img-fluid

    अचानक मंडी पहुंच गए कलेक्टर

  • May 24, 2021

    कलेक्टर के आने की जानकारी मिलते ही दौड़े आए मंडी अधिकारी
    पूरी मंडी को 15 गाडिय़ों से सेनिटाइज कराया
    इंदौर।  जल्द ही मंडी खोले जाने के भी संकेत मिले हैं। कलेक्टर मनीषसिंह (Collector Manish Singh) आज अचानक चोइथराम मंडी (Choithram Mandi) पहुंचे। प्रशासन के अधिकारी और नगर निगम (municipal Corporation) की टीम भी उनके पीछे-पीछे जा पहुंची। कलेक्टर के दौरे की खबर मिलते ही ताबड़तोड़ मंडी अधिकारी भी पहुंच गए। कलेक्टर के निर्देश पर निगम ने आज सुबह पूरी मंडी को सेनिटाइज किया।


    मंडी में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों (Rural Areas) व आसपास की जिलों से हजारों संख्या में किसान, व्यापारी व अन्य लोग आते हैं। मंडी खोले जाने पर यहां भी संक्रमण की चेन तोडऩा बेहद जरूरी है। इसलिए दो दिन पहले किराना दुकानों के साथ ही मंडी (Mandi) भी बंद कराई गई। अब प्रशासन की मंशा है कि जब भी मंडी खुले तब संक्रमण की स्थिति से मुक्त रहे, इसलिए कलेक्टर द्वारा अचानक मंडी का दौरा किया गया। उनके दौरे के बाद पहुंची निगम की टीम ने एक साथ 15 सेनिटाइजर की गाडिय़ों से छिडक़ाव कर पूरी मंडी को नहला दिया। कलेक्टर के मंडी आने की जानकारी मिलते ही मंडी प्रशासन के अधिकारी भी दौड़े-दौड़े पहुंच गए। मंडी प्रभारी प्रदीप जोशी और निरीक्षक अंतरसिंह सहित ने मंडी का निरीक्षण कराया और कोविड नियमों का पालन करने की तैयारियों के बारे में बताया।

    Share:

    ये तीन चीजें कोरोना मरीजों में बढ़ा रही हैं Black Fungus का खतरा, विशेषज्ञों ने चेताया

    Mon May 24 , 2021
    डेस्‍क। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस संक्रमण यानी म्यूकोरमाइकोसिस बीमारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के कई राज्यों में इसके मामले सामने आए हैं, जो सरकार के साथ-साथ लोगों के लिए भी एक चिंता का विषय बन गया है। कई राज्यों ने तो इसे कोरोना की तरह की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved