टेक्‍नोलॉजी

Google का ये फीचर बताएगा कि Website फेक है या असली, जानिए इसकी पूरी डिटेल

नई दिल्‍ली। जब आप Google search करते हैं तब आपके सामने विकल्पों की भरमार होती है। ऐसे में कई बार भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है कि कौन सी जानकारी Fake है या असली। इस समस्या का हल Google का ये फीचर देगा। इस फीचर का नाम है “About this result”। Google ने इस फीचर को फरवरी 2021 में अमेरिका में उतारा था। इस महीने हुए Google I/O इवेंट पर कम्पनी ने बताया कि अब About this result दुनिया भर में अंग्रेजी में किए हुए सर्च पर लागू होगा।

जानिए इस फीचर की पूरी डिटेल…
जब आप गूगल पर कुछ सर्च करेंगे तो आपको Search Result में तीन डॉट वाला एक बटन नजर आएगा। इस पर क्लिक करने पर About this result का कार्ड खुलकर आ जाएगा। यहां पर आपको जानकारी मुहैया कराने वाली वेबसाइट के बारे में पता चल जाएगा। इस जानकारी का सोर्स Wikipedia होगा।

इस फीचर से यूजर्स देख सकेंगे कोई भी साइट अपने आप को कैसे बताता है। इसके लिए Wikipedia पेज का लिंक भी दिया जाएगा। कंपनी इसके लिए Wikipedia के साथ भी काम कर रही है। इसमें दी गई जानकारी Up to date वेरिफाइड और Source जानकारी होगी।


Google आपको बताएगा कि यह वेबसाइट सिक्योर है या नहीं। साथ ही ये भी बताएगा जो लिंक आप पढ़ना चाहते हैं कहीं वह paid तो नहीं है।

जिन वेबसाइट के बारे में जानकारी विकिपीडिया पर मौजूद नहीं होगी गूगल उसके बारे में दूसरी जानकारी मुहैया कराएगा। मसलन पहली बार गूगल ने इस वेबसाइट को कब इंडेक्स किया था, ये वेबसाइट खुद को कैसे डिस्क्राइब करती है और दूसरे सोर्स इस वेबसाइट के बारे में क्या कहते हैं।

अगर आप हेल्थ, फाइनेंशियल से जुड़ी जानकारी को सर्च कर रहे हैं तो ये आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा। ऐसी जानकारियां काफी Important होती हैं।

Share:

Next Post

Share Market : सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में गिरावट लेकिन निफ्टी में तेजी

Tue May 25 , 2021
मुबंई। आज हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 14.37 अंक लुढ़ककर 50,637 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 10.75 अंकों की तेजी के साथ 15,208 के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह सकारात्मक वैश्विक संकेतों और इंफोसिस, एशियन पेंट्स तथा एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी […]