img-fluid

प्रेमी का परिजनों ने सिर मुंडवाकर, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, आरोपित गिरफ्तार

June 01, 2021

जबलपुर। चरगवाँ थानान्तर्गत दामन खमरिया गांव (Daman Khamaria village under Chargwan police station) में एक युवक को दूसरी जाति की लड़की से प्रेम करना महँगा पड़ गया, युवक ने बात करने के लिए किशोरी को मोबाइल गिफ्ट कर दिया। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक का सिर मुंडवाया और जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया (video social media) पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और 12 घंटे के अंदर ही सोमवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। 



  • चरगवां थाना प्रभारी रीतेश पाण्डेय ने बताया कि देर रात दामन खमरिया गांव निवासी राजकुमार मेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता है। लड़की ने उससे बात करने के लिए फोन मांगा।  युवक ने चोरी-छिपे किसी तरह से किशोरी को फोन तो दे दिया, लेकिन इसकी भनक परिवार वालों को लग गई। किशोरी से जब पूछताछ की गई, पहले तो उसने नाम नहीं बताया लेकिन जब परिवार वालों ने सख्ती की तो किशोरी ने सब कुछ बता दिया। 

    पीडि़त राजकुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार वालों को पता चलते ही उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में किशोरी के परिजनों ने राजकुमार को ढूंढ निकाला।घर ले जाकर उसका मुंडन किया गया और फिर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। युवक की रिपोर्ट पर चरगवां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आज पवन यादव, नन्हे लाल यादव, शिव कुमार यादव और घनश्याम यादव को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    Share:

  • महामारी ने इन्दौर शहर के 7 इलाकों से 15 बच्चों के सिर से छीना माता-पिता का साया

    Tue Jun 1 , 2021
    जूनी इंदौर, पाटनीपुरा विष्णुपुरी, गौरीनगर, अग्रवाल नगर व राऊ सहित इंदौर, संतोष मिश्र। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद महिला बाल विकास विभाग की टीम द्वारा पिछले कई दिनों से अनाथ बच्चों की खोज की जा रही है,जिसमें शहर के 7 इलाकों में 15 ऐसे अनाथ बच्चे मिले हैं, जिनके सिर से महामारी में माता-पिता का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved