
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बनिहाल (Banihal) और बारामूला (Baramulla) के बीच बुधवार से ट्रेन सेवा (Train service) पूरी तरह से बहाल (Restored) हो जाएगी।
एक जुलाई को सात सप्ताह के निलंबन के बाद जब ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से फिर से शुरू हुईं थी तो बनिहाल और बडगाम के बीच केवल दो जोड़ी ट्रेनें चलना शुरू हुई थी, मगर इस दौरान बनिहाल और बारामूला के बीच कोई ट्रेन नहीं चल रही थी।
बनिहाल से बारामूला तक ट्रेन सेवाओं का विस्तार करने के अलावा, बुधवार को बारामूला से एक अतिरिक्त ट्रेन चलेगी। 10 मई को, अधिकारियों ने घाटी में दूसरी कोविड-19 लहर को देखते हुए ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved