
नागदा। ग्राम बनबना स्थित बड़े रामंमदिर के महंत प्रहलाद महाराज का शुक्रवार की देर रात्रि में निधन हो गया। शनिवार की सुबह उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली गई।
इस दौरान आतिशबाजी कर बैंडबाजे के साथ महंत की अंतिम यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। बड़े राम मंदिर पर ग्रामीणजनों ने महंत के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेश व्यास ने पगड़ी, शॉल एवं पुष्पमाला पहनाई। पूर्व अध्यक्ष व्यास ने बताया कि महंत को गांव के कुछ दूरी पर पम्परागत स्थान पर समाधि दी गई। इस दौरान शोकसभा का आयोजन किया, जिसको पूर्व अध्यक्ष व्यास, संदीप व्यास, मुकेश विश्वकर्मा, नंदकिशोर शर्मा सहित गांव के वरिष्ठजनों ने संबोधित किया। इस दौरान महंत की गादी दीपकदास महाराज को सौंपी गई। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। अंतिम यात्रा में बनबना, बनबनी, मोईना, नागदा सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved