img-fluid

MP: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भोपाल में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

August 12, 2021

– रीवा में विधानसभा अध्यक्ष गौतम करेंगे ध्वजारोहण

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज (National flag) फहरायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रीवा में, 30 जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण और शेष 20 जिलों में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।


मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर, मंत्री गोपाल भार्गव जबलपुर, मंत्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह सतना, मंत्री जगदीश देवड़ा उज्जैन, मंत्री बिसाहूलाल सिंह मण्डला, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया देवास, मंत्री भूपेन्द्र सिंह सागर, मंत्री मीना सिंह मांडवे सीधी, मंत्री कमल पटेल छिंदवाड़ा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दमोह, मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह होशंगाबाद, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विदिशा, मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सीहोर, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, मंत्री प्रेम सिंह पटेल बुरहानपुर, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सिवनी, मंत्री ऊषा ठाकुर खण्डवा, मंत्री अरविंद भदौरिया रायसेन, मंत्री डॉ. मोहन यादव राजगढ़, मंत्री हरदीप सिंह डंग बालाघाट, मंत्री राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव अलीराजपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

वहीं, राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह मुरैना, राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार झाबुआ, राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल शहडोल, राज्य मंत्री राम किशोर (नानो) कांवरे उमरिया, राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव शाजापुर, राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ दतिया और राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया रतलाम जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे।

इसी प्रकार 20 जिला मुख्यालयों निवाड़ी, हरदा, नरसिंहपुर, कटनी, आगर-मालवा, अनूपपुर, खरगोन, भिण्ड, सिंगरौली, टीकमगढ़, धार, अशोकनगर, छतरपुर, नीमच, डिण्डोरी, बड़वानी, मंदसौर, श्योपुर, बैतूल और पन्ना में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • जबरदस्‍त फीचर्स के साथ भारत में इस लॉन्‍च होगा Realme Book Slim लैपटॉप, कंपनी ने की पूष्टि

    Thu Aug 12 , 2021
    लंबे समय से खबरे आ रही है कि इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Realme अपने नये लैपटॉप को लॉन्‍च करने वाली है। अब कंपनी ने अपने पहले लैपटॉप Realme Book Slim की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। कंपनी ने मीडिया भेजने शुरू कर दिए हैं। Realme Book Slim की लॉन्चिंग भारत में 18 अगस्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved