img-fluid

अब परदे पर नजर आ सकते है Mahendra Singh dhoni

August 20, 2021

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh dhoni) इस समय आने वाले मैच की तैयारी को लेकर व्यस्त है, लेकिन उनके बारे एक और खबर आ रही है कि धोनी जल्‍द ही परदे पर नजा आने वाले हैं, क्‍योंकि प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट और ब्लैक वाइट ऑरेंज ब्रैंड प्राइवेट लिमिटेड मिलकर इस सीरीज का निर्माण करेंगे। यह सीरीज धोनी की जिंदगी पर आधारित होगा। इस तरह अब आप धोनी के एनिमेटेड अवतार को पर्दे पर देख सकेंगे। अभी इसके प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है।



बता दें कि मशहूहर क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने धोनी एंटरनमेंट नाम की एक प्रोडेक्शन कंपनी का निर्माण किया था, लेकिन किन्‍ही कारणों के चलते इस काम को ठंडे बस्‍ते में डाल दिया गया लेकिन अब धोनी इसे आगे ले जाना चाहते हैं। इसको लेकर पत्नि साक्षी ने एक युवा लेखक ने उनकी अप्रकाशित के किताब के राइट्स हासिल किए हैं। इस किताब को लेकर जल्द ही एक वेब सीरीज बनाई जा सकती है।
विदित हो कि महेंद्र सिंह धोनी एक और ब्रांड के एंबेसडर बन गए है। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स धोनी के साथ दो साल का करार किया गया है।

Share:

  • सिमरोल में प्रेमी जोड़े ने खेत में पीया कीटनाशक

    Fri Aug 20 , 2021
    घरवाले शादी कराने को राजी नहीं हुए तो उठाया कदम, दोनों गंभीर इंदौर। एक प्रेमी जोड़े (Lover couple) ने खेत में कीटनाशक (pesticide) पीकर (drinking) जान देने की कोशिश की। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिमरोल पुलिस (Simrol police) ने बताया कि बेरछा गांव (Berchha village) में रहने वाले पवन पिता रामजी लाल और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved