जबलपुर। बीत रात पनागर थाना अंतर्गत छोटी खेरमाई के पास दो आरोपियों ने हत्या की नियत से एक 18 वर्षीय युवक पर उस्तरे से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, वहीं घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर, मामले को जांच में लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस को घायल बादल कुशवाहा उम्र 18 वर्ष निवासी विनोवाभावे वार्ड पनागर ने बताया कि वह मनोज स्वीटस के सामने फल की दुकान लगाता है। बीती रात लगभग 8:30 बजे वह अपने दोस्त के बर्थडे में छोटी खेरमाई गया था। जहॉ दीपक कुशवाहा अपने भाई पवन कुशवाहा के साथ आया और जान से मारने की नियत से उस्तरा से हमला कर उसके गले में, आंख के पास और हाथ में चोटें पहुंचा दी। इस दौरान उसने शोर मचाना शुरु किया तो दोनों धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करते हुये दीपक कुशवाहा उम्र 22 वर्ष एवं पवन कुशवाहा उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी विनावा भावे वार्ड पनागर को घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया है।
नईदिल्ली । जातीय जनगणना का मुद्दा बिहार (Bihar) की सियासत के दो धुर-विरोधियों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kunar) और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) को एक साथ ले आया है। राष्ट्रीय स्तर पर अगड़े-पिछड़े की लड़ाई (Forward-backward battle) के लिए ये दोनों ने जाति आधारित […]
जबलपुर। ईट राईट चैलेंज के लिए स्मार्ट सिटी जबलपुर के इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा आयोजित मैस्कॉट डिजाइनिंग कांटेस्ट का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता में जबलपुर शहर की प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मैस्कॉट के डिजाइन के अलावा डिजाइन का डिस्क्रिप्शन भी देना अनिवार्य था। विभिन्न प्रतिभागियों […]
हनुमानताल पुलिस ने की कार्रवाई जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने रजा चौक पंप हाउस के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो किलो 7 सौ ग्राम गांजा बरामद करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस आरोपी से गांजे के संबंध […]
जबलपुर। सिहोरा क्षेत्र से एक वकील की स्कार्पियों चोरी हो गई, जिस पर एक कर्मी पर संदेह जाहिर करते हुए मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी थी। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत के बाद स्कार्पियों चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर-8 निवासी नीरज शुक्ला पेशे […]