img-fluid

इंदौरः जिले में ड्रग माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

September 24, 2021

बिना लाइसेंस मैथेनाल पाए जाने पर फैक्ट्री में संग्रहित मैथेनाल सील

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत इंदौर में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा ड्रग माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग द्वारा गुरुवार को सांवेर औद्योगिक क्षेत्र में कई उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण किया गया। यूनीड्रग इकाई का निरीक्षण करने पर मैथेनाल बिना लाइसेंस के पाया गया। मध्यप्रदेश पॉइज़न एक्ट 1960 के तहत उत्पादन इकाई के पास कोई भी लाइसेंस नहीं पाये जाने पर फैक्ट्री परिसर में रखा मैथेनाल सील कर दिया गया। कुल 6500 किलोग्राम मैथेनॉल सील किया गया है।

इसी तरह पंचशील आरगेनिक्स लिमिटेड द्वारा बिना मैथेनाल लायसेंस के उत्पादन करते पाया गया। टीम द्वारा फैक्ट्री परिसर में रखे 160 किलोग्राम मैथेनाल को सीलबंद कर उत्पादन रोका गया। पिछले दिनों मुरैना एवं मंदसौर जिले में कई मौतें मैथेनाल के कारण हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि जिले में किसी भी तरह के माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाये। माफिया चाहे कितना बड़ा हो, कैसा भी हो, किसी भी क्षेत्र का हो छोड़ा नहीं जाये। इसी क्रम में आज यह कार्रवाई की गई। यह कार्यवाही सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी निर्देशन में कंट्रोलर राजीव द्विवेदी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी अवधेश पांडेय, आबकारी उप निरीक्षक नितिन आशापुरे द्वारा की गई। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • IPL 2021 : KKR ने मुंबई को 7 विकेटों से हराया

    Fri Sep 24 , 2021
    अबू धाबी। गुरुवार की रात अबू धाबी के शेख़ ज़ाएद स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने पिछले बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स (Champion Mumbai Indians) को 7 विकेटों से हरा दिया है। 20 ओवरों में 156 रनों का पीछा करे उतरी कोलकात की टीम ने सिर्फ तीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved