आरोपी गोंद और स्टार्च से घर की छत पर बने गोडाऊन में करता था हींग का निर्माण
उज्जैन। पुलिस और प्रशासन की टीम कल एकाएक ऐसी जगह पहुँची जहाँ कई सालों से व्यापार हो रहा था लेकिन जब जाँच हुई तो पता चला कि कई अनियमितताएँ हैं। अभी फिलहाल अमानत हींग मिलने की बात सामने आई है। कलेक्टर आशीष शर्मा के निर्देश पर एएसपी अमरेन्द्रसिंह, सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा व पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना के बाद नकली हींग बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अनिल भावसार निवासी दानी गेट के मकान पर प्रशासन के दल ने कार्रवाई की। इस दौरान घर की छत पर बने गोडाऊन में बड़ी मात्रा में गोंद और स्टार्च मिलाकर बंधानी हींग तैयार की जा रही थी।
आरोपी अनिल भावसार की की सियागंज इंदौर में श्री महाकाल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म है, जहां से हींग की ट्रेडिंग की जाती है। आरोपी के द्वारा अपने घर की छत पर हींग का गोडाऊन बनाकर कंपाउंड हींग अर्थात बँधानी हींग तैयार की जाकर उसकी ट्रेडिंग की जा रही थी। आरोपी द्वारा हींग में गोंद और स्टार्च मिलाकर नकली हींग तैयार की जा रही थी। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसके पास उज्जैन का खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला। बिना खाद्य लाइसेंस के खाद्य वस्तु रखने पर उसके गोडाऊन से लगभग 585 किलो हींग और अन्य सामग्री जिसकी कीमत 14 लाख 58 हजार 400 रुपए है। उक्त सभी सामग्री को जब्त किया गया तथा गोडाऊन को सील कर दिया गया।
Share:
युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ पौधारोपण नागदा। युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के 50 से अधिक सामाजिक संगठनों ने मिलकर मंडी थाना परिसर में 71 पौधे रोपकर उन्हें बड़े होने तक सहेजने का बीड़ा उठाया। कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत की उपस्थिति में मंडी थाना परिसर में हुए […]
उज्जैन। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan) ने कुछ समय पहले एक दर्जन के करीब आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें कई महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर शामिल थे। इस लिस्ट में ग्वालियर और उज्जैन के भी कलेक्टर बदल गए थे। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह (Ujjain Collector Ashish Singh) […]
सांसद ने कहा, प्रोटोकॉल शुल्क का मुद्दा आपदा प्रबंधन की बैठक में उठाएंगे उज्जैन। महाकाल मंदिर में 100 रुपए का प्रोटोकॉल शुल्क प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बन रहा है तथा आम जनता के बाद अब सभी इसके विरोध में आ गए हैं। इस शुल्क को हटाने की मांग की जा रही है। महाकालेश्वर […]
चम्बल नदी में तैरते हुए मना स्वतंत्रता दिवस तो निकली सायकल यात्रा नागदा। देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस नगर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कायाकल्प तैराकी संघ द्वारा चंबल तट पर अनूठे तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया। 75वीं वर्षगाँठ ग्रुप के सदस्यों ने चंबल नदी में तिरंगे के साथ तैराकी करते हुए […]