इंदौर। कांग्रेस ने आखिरकार आज दो विधानसभा और एक लोकसभा से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। खंडवा से राजनारायण पूर्णि को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के रूप में उतारा है। इसके पहले अरुण यादव का नाम इस सीट के लिए चल रहा था, लेकिन उनकी ना के बाद दूसरा नाम राजनारायण के रूप में सामने आया था। वही जोबट से महेश पटेल को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के रूप में उतारा है। रेगांव से कल्पना वर्मा को कांग्रेस प्रत्याशी रहेंगी। वहीं पृथ्वीपुर से पहले ही स्वर्गीय बृजेंद्र राठौर के पुत्र नितेंद्र सिंह राठौर का नाम घोषित किया जा चुका है। अब भाजपा के प्रत्याशियों के नाम आना बाकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved