
जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्रातंर्गम अनगढ़ महावीर मंदिर के समीप बीती रात दो तत्वों ने एक युवक को पुरानी रंजिश को लेकर जमकर पीटा। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी गई। पुलिस ने बताया कि पंसारी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अविनाश राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कोबरा केंटीन में काम करता है। बीती रात करीब 11.15 बजे अनगढ़ महावीर मंदिर के पास खड़े होकर माता की मूर्ति देख रहा था।
उसी समय मोहल्ले का अब्बू व उसका साथी मन्नू दूध वाला आया और पुराने विवाद को लेकर गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो दोनों ने मारपीट कर उसके शरीर पर चोटे पहुंचा दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved