
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ (busted) किया है। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं (two women) को गिरोह के चंगुल से मुक्त भी कराया गया है, इन्हें ग्राहकों के साथ गोवा भेजा जा रहा था।
नकली ग्राहक बनकर किया पर्दाफश
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि देश के टूरिस्ट क्षेत्रों में मुंबई से युवतियां भेजी जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर गिरोह के सदस्यों से संपर्क साधा और सौदा तय किया। दो पुलिस वालों ने नकली ग्राहक बनकर युवतियों को साथ में लिया और गोवा जाने के लिए हवाई अड्डे (airport) पहुंचे। इसी दौरान क्राइम ब्रांच (crime branch) की टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया और दोनों महिलाओं को भी मुक्त कराया।
पूर्व में भी पकड़ी गई थी महिला
एक साल पहले देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया था। यह महिला पुलिस के चंगुल से छूटने के बाद दोबारा देह व्यापार का गिरोह चलाने लगी। बुधवार को हुई कार्रवाई में भी उसी महिला का नाम सामने आया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved