img-fluid

Court परिसर में वकील पर हमले की कोशिश

October 21, 2021

  • आरोपी को चाकू के साथ अधिवक्ताओं ने दबोचा, पुलिस को किया सुपुर्द

जबलपुर। जिला न्यायालय परिसर में एक पक्षकार ने अपने ही वकील पर चाकूनुमा एक हथियार से हमला करने की कोशिश की, वकील किसी तरह अपने को बचाने में सफल रहा। जिसके बाद साथी अधिवक्ताओं ने आरोपी को दबोच लिया और पेन के आकार का सर्जिकल चाकू छुड़ाकर आरोपी को ओमती पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।


  • पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता 42 वर्षीय नितिन शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह बीते दिवस जिला न्यायालय के हाल नंबर-1 पर अपनी सीट पर बैठा था। उसने फोन कर अजहर कादरी को केस के संबंध में बात करने के लिये बुलाया। वह केस के संबंध में बाते ही कर रहा था कि अजहर कादरी ने गालीगलौज करते हुए पेन के आकार का सर्जिकल चाकू से उसकी गर्दन पर बार किया, लेकिन वह पीछे हट गया, जिससे उसे चोट नहीं आई। जिसके बाद साथी अधिवक्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और चाकू छुड़ाते हुए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

    Share:

  • पंजाब घूमने गया परिवार, चोरों ने घर से उड़ाया माल

    Thu Oct 21 , 2021
    अधारताल जय प्रकाश नगर में वारदात जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्रातंर्गत जयप्रकाश नगर के विजय चौक स्थित एक परिवार घर में ताला लगाकर पंजाब घूमने के लिये गया हुआ था तो वहीं सूनेपन का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने दरवाजे एल्ड्राप तोड़कर कीमती जेवर व नगदी पार कर दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved