
उज्जैन। अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिन में महिला करवा चौथ का व्रत कल रविवार को रखेगी। इस मौके पर उच्च का चंद्रमा और रोहणी नक्षत्र का मंगलकारी संयोग बनेगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार इस वर्ष बन रहे खास संयोग में व्रत-पूजन से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीष मिलेगा। व्रत की अवधि 13 घंटे 59 मिनट रहेगी और चंद्रोदय रात 8.26 बजे होगा। इस अवसर पर शहरभर में सामूहिक करवा चौथ के उद्यापन सहित पूजा-अर्चना के आयोजन होंगे। ज्योतिर्विद आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर कल 24 अक्टूबर को तड़के 3 बजकर 02 मिनट से 25 की सुबह 5.43 बजे तक रहेगी।
चंद्रमा को अघ्र्य देकर होगा अन्ना जल ग्रहण
ज्योतिषियों के अनुसार करवा चौथ पर महिलाएं पति के दीर्घायु के लिए व्रत की विभिन्ना रस्म निष्ठा के साथ करती हैं। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। अपने व्रत को चंद्रमा के दर्शन कर अघ्र्य अर्पण करने के बाद पूरा किया जाता है। इसके बाद महिलाएं अन्ना-जल ग्रहण करती हैं। व्रत सूर्योदय से रात्रि को चंद्रमा के दर्शन तक किया जाता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved