जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्रातंर्गत घमापुर चौक पर स्कूटी से जा रहे एक 64 वर्षीय वृद्ध पर बाईक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वृद्ध की जांघ पर गंभीर चोट आई है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। पुलिस ने बताया कि भीम सोनकर उम्र 64 वर्ष निवासी मरहीमाता मंदिर भानतलेैया हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती शाम लगभग 7.30 बजे वह अपने घर मरहीमाता मंदिर भानतलैया से एक्सिस वाहन से भरतीपुर जा रहा था।
जैसे ही समदडिया काम्पलेक्स के पास मंदिर के सामने घमापुर चौक पहुंचा तो पीछे से मोटर सायकल जिसे अनमोल सोनकर चला रहा था तथा मंटू सोनकर बैठा था। उसके समीप पहुंचे, जिसके बाद मंटू सोनकर ने उसे मोटर सायकल में चलते समय चाकू से हमला कर वायें जांघ में चोट पहुॅचा दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी (Amla Navami 2021) या अक्षय नवमी (Akshay Navami 2021) के नाम से भी जाना जाता है। इस साल आंवला नवमी 12 नवंबर, शुक्रवार के दिन पड़ रही है। ग्रंथों के मातनुसार त्रेतायुग का आरंभ आज के दिन से हुआ था। आंवला नवमी के दिन […]
करीब 1 हजार करोड़ का है प्रोजेक्ट-खरगोन, सेंधवा इटारसी से मिलने वाली ट्रेन फतेहाबाद स्टेशन से मिलेगी, दक्षिणी राज्यों से आने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन करीब 2-3 साल बाद एयरपोर्ट जैसा नजर आएगा। इसके निर्माण का काम अगले वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद शुरु होने की संभावना है। 650 […]
उज्जैन। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने आज सुबह त्रिवेणी संग्रहालय स्थित बैठक कक्ष में महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा अब तक हुए निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिये हैं कि द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की टाईम लाइन तैयार की जाये […]
उज्जैन। पावर लूम क्लॉथ मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष राजेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ पावरलूम उद्यमी मांगीलाल गुर्जर, भरत भाई शाह, सोभराज चांदवानी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन थे। […]