img-fluid

युवक गया था प्रसाद देने, अगवा कर बंदूक के बल पर कर दी शादी

November 21, 2021

पटना। बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) जिले एक पकड़ौआ शादी खूब चर्चा में है। पकड़ौआ शादी का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां बंदूक की नोक पर जबरन एक लड़के का अपहरण कर शादी करा दी गई है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उसका आरोप है कि बंदूक के बल पर उसे अगवा कर शादी करा दी गयी। विरोध करने पर रातभर बंधक बनाकर मारपीट भी की. वहीं, शादी के इस मौसम में पकड़ौआ शादी का वायरल वीडियो (Viral Video) सुर्खियां बटोर रहा है।



बताया जा रहा है कि बिहार के नालंदा जिले में बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित नीतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 नवंबर को छठ का प्रसाद देने के लिए अपनी बहन की ससुराल सरबहदी गांव गया था। इस दौरान वहां से लौटने के बाद परोहा गांव के पास कुछ बदमाशों ने हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। फिर उस युवक का एक लड़की के साथ जबरन शादी करवा दिया गया। एक घर में उसकी जबरन शादी करा दी गयी। एक वीडियो में युवक को धमका रहे कुछ लोग भी दिख रहे हैं।


दूसरे वीडियो में लड़के को कुछ आदमी जबर्रदस्ती खेतों के बीच से लेकर जा रहे हैं। वहीं जिस लड़की के साथ उसकी जबरन शादी की गई है वह पीछे-पीछे चल रही है। इस दौरान काफी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं। मामले पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share:

  • तीसरी बार शादी के बंधन में बंध सकते हैं आमीर खान! इस को-स्टार संग कर सकते हैं नई शुरूआत?

    Sun Nov 21 , 2021
    बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा (Rajkumar Rao and Patralekha) ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की और अब सबकी नजरें कटरीना कैफ और विक्की कौशल(Katrina Kaif and Vicky Kaushal) की शादी पर टिकी हुई हैं, जो दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगी। लेकिन अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved