img-fluid

आज सुबह सूरज नहीं निकला, पानी गिर सकता है

December 01, 2021

  • दो दिसंबर से पांच दिनों तक बारिश व ओलावृष्टि के आसार

उज्जैन। दिसंबर की शुरुआत होते ही आज सुबह से मौसम बिगड़ ने लगा है और सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वर्तमान में एक साथ तीन सिस्टम बन गए हैं। इनके असर से 2 दिसंबर से बारिश का दौर शुरू होगा। पांच दिनों तक बारिश होगी। आज सुबह से बादल हैं और शहर में सूरज नहीं निकला और ठंड बढ़ गई थी। ऐसे में बारिश हो सकती है।


आज सुबह से आसमान बादल छाए रहे और सूरज गायब था। सुबह से सर्द हवाएँ चल रही थीं। हालांकि न्यूनतम तापमान आज 4 डिग्री चढ़कर 17.4 पर पहुंच गया था। कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह गया था। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजरने वाला है। इसके असर से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित होगा। इस चक्रवातीय घेरे के कारण प्रदेश का मौसम बिगड़ जाएगा। बारिश के आसार बनेंगे। वहीं अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बन चुका है। यह 48 घंटे में कम दबाव में बदलकर उत्तर की ओर बढ़ेगा। गुजरात तट से टकराट कर पश्चिमी मध्य प्रदेश में सक्रिय होगा। इस सिस्टम से नमी आएगी। यह नमी बारिश कराएगी। 2 दिसंबर से इसका असर दिखने लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ भी नमी पहुंचाएगा। वहीं अरब सागर का असर खत्म होते ही बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन जाएगा। इसके असर से पूर्वी मप्र में बारिश शुरू होगी। जैसे-जैसे यह सिस्टम आगे बढ़ेगा, वैसे बारिश की संभावना मजबूत हो जाएगी। इन सिस्टम के गुजर जाने के बाद बारिश का दौर थमेगा। शहर में कोहरे के साथ ठंड की शुरुआत हो गई है।

Share:

  • नागदा के समीप बोलेरो ने बाईक को टक्कर मारी

    Wed Dec 1 , 2021
    एक की मौत-दुर्घटना के बाद वाहन सड़क से नीचे जा गिरा-चालक भी घायल हुआ नागदा। मंगलवार रात गांव बोरखेड़ा के समीप बोलेरो और मोटरसायकल के बीच टक्कर हो गई जिसमें मोटरसायकल सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो भी बेकाबू होकर सड़क से नीचे जा गिरी जिसमें उसका चालक भी घायल हो गया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved