
कछार। हमारे आस-पास अक्सर चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन असम के कछार जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहां के धौलाई इलाके में एक बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के दो पैरों व कानों के अलावा पूरा शरीर इंसानी बच्चों जैसा ही था। हालांकि, जन्म के आधे घंटे बाद ही बकरी के बच्चे ने दम तोड़ दिया।
दूर-दूर से देखने आने लगे लोग : बकरी के मालिक ने बताया कि जैसे ही बकरी ने बच्चे को जन्म दिया तो हर कोई चौंक उठा। उसका पूरा चेहरा इंसानी बच्चे जैसा ही था। बकरी के बच्चे की पूंछ भी नहीं थी। जैसे ही इसकी खबर फैली, दूर-दूर से लोग जमा हो गए और बकरी के बच्चे को देखने लगे। भले ही बकरी का बच्चा आधे घंटे बाद ही मर गया, लेकिन गंगा नगर गांव में यह अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved